Showing posts with label RAKESH BISHNOI YATRA. Show all posts
Showing posts with label RAKESH BISHNOI YATRA. Show all posts

Sunday, 28 May 2017

sach pass ice road दिल्ली से बैरागढ़

sach pass bike trip planing -


                                          इस बार ये कीड़ा सनी भाई को कटा और दुनिया की सबसे मुश्किल रोड के सफर का प्रस्ताव लेके आये,  मैंने इसी साल जून में साच पास किया था तब सोचा था दुबारा जरूर आयूँगा और पूरी रोड क्रॉस करूँगा अब मौका आया तो मैं 1 मिनट देरी किये बिना तैयार हो गया लेकिन शायद सनी भाई तैयार नहीं थे कुछ कहानी हो गयी और प्रोग्राम फिर लटक गया.  कुछ दिन बाद सनी भाई ने एक और कोशिश की लेकिन वो भी कामयाब नहीं हुयी तो मुझे लगा शायद सनी भाई ज्यादा सिरियस है नहीं बस प्लान बना के ही रखना चाहते है पर सनी भाई को कीड़ा बहुत जोर से कटा हुआ था और वो बैठने वालो में से है नहीं, काफी मेहनत के बाद जाना तय हुआ 30 नवंबर को 2 दिसम्बर को सच पास पहूंचना था।  मेरा कुछ काम भी था ड़लहौजी में तो मुझे उमीद जागी की ये ट्रिप तो पूरी हो ही जायेगा साथ में काम भी, पर इस बार मैं प्रोग्राम कैंसिल करने के मूड में न था इसीलिए सनी भाई को अच्छी तरह से फ़ोन पे ही समझ दिया धमका भी दिया की कहानी नहीं होनी चाहिए भाई, अब जबान दी है तो चलना ही पड़ेगा और एक बार कोई जबान देके जाये नहीं तो उसकी बात पे मैं दुबारा विश्वास नही करता। भाई ने तुरंत ही बात को समझ कर यात्रा ग्रुप में पोस्ट कर दिया और बाकि जगह भी राय मांगने को, और कोई साथी तैयार हो चलने को तो उसको भी घुमा लाये,

                                          यही एक नए साथी मिले धीरेंद्र। यही दोनों लोगो और योगी भाई इस यात्रा को कामयाब करने वाले लोग है जिनकी वजह से इतनी मुश्किल यात्रा सहकुशल ओर यादगार तरीके से पूरी की । इसी दौरान लोगो ने डराने की पूरी कोसिस भी की, एक भाई में तो सनी को फेसबुक पे कमाल का लिख दिया " if you are not only sun then you should go" खेर यहाँ से वापस जाके तो उसकी बात सही लगी पर उस टाइम हमने इसे एक चैंलेंज की तरह लिया था और इस यात्रा को पूरा करके दिखाना ही था ।


                                                  अब हमारा प्रोग्राम फाइनल हो गया सनी और धीरेंद्र मेरठ से बाइक पे डलहौज़ी आएंगे और मैं बस से सीधा उनको वही मिलूंगा। मैंने 30 नवम्बर रात को दिल्ली से डलहौजी की बस बुकिंग करवा ली और बाइक डलहौजी से मेरे दोस्त से ही किराये ले ली और सनी भाई ने बाइक की व्यवस्था आपने नोएडा के एक दोस्त से कर ली धीरेन्द्र भाई के पास तो खुद की बाइक है, सनी भाई ने बाइक लेने और कुछ नगद की व्यवस्था करने गुड़गांव आना था तो सोचा मुलाकात भी कर लेंगे क्योंकि अब तक हममे से कोई भी एक दूसरे से ना मिले थे सोचा कुछ जान पहचान हो जाएगी साथ में बाइक के लिए बैग भी दे दूँगा जोकि उनको सामान रखने के लिए चहिये थे, पर ये दिल्ली है मेरे दोस्त यहाँ मुलाकात समय से नहीं यातायात की व्यवस्था पे निर्भर करती है, हुआ यु की सनी भाई सुबह निकले मेरठ से नोएडा से बाइक ली और फिर गुड़गांव आये इतने में ही उनको शाम हो गयी और मेरी बस का समय भी हो गया तो मुलाकात ना हो सकी। मैंने यहाँ वाहा से कुछ नगद का जुगाड़ कर लिया और बस के लिए निकल पड़ा ।
      

          परिचय -

                                     हम सब अगले दिन मिले थे डलहौजी में पर आप लोगो को यात्रा के पहले दिन ही मैं सबका परिचय करवा देता हू वैसे तीनो भाई अद्धभुत खासियतों वाले थे पर जो जो में देख पाया जितना देख पाया उसके हिसाब से यहाँ वर्णन कर रहा हू  - 


          1. धीरेंद्र भाई

                                   वाह लाजवाब सख्सियत जैसा नाम वैसा भाई पूरी चलती फिरती दुकान है रॉयल एनफील्ड की सारे मुख्य पार्ट साथ ही रखते है यहाँ तजुर्बा बोलता है , बहुत ही सुलझी हुयी सख्सियत है भाई, एक दम कुल और जिसके साथ उसी को अपनाने की गजब की खासियत, बाइक का तो सब कुछ पता था ही भाई को, साथ में व्यवहार भी कुशल मधुरभाषी, मुझे भाई की सबसे अच्छी बात ये लगी की भाई जो था जैसा था सामने था कुछ भी छुपा नहीं ।।  ये है धीरेंद्र भाई -

           2. सनी भाई

                                  किसी फ़िल्मी हीरो जैसी पर्सनल्टी, खुद को मेंटेन रखते है गजब के खिलाडी है ये मत पूछना की खेल में☺, और काम तो आपने देख ही लिया है जो इस तरह के रास्तो में ले जाने की सोच रखता है वही हमारे लिए तो असली हीरो है, गजब का साहस थोड़ी सी बेवकूफी के साथ, एक आदर्श इंसान जिसके अन्दर हर खूबी है, मैं शरीर और हिम्मत से इनके जैसा बनना चाहता हू।

        3. योगी भाई

                                 हिमाचल के रहने वाले मेरे पुराने दोस्त है घूमना पसंद है लेकिन सिर्फ मेरे साथ ही बाइक पे घूमते है बाकी जगह सिर्फ गाड़ी से ही जाते है शायद विश्वास है उनको मुझपे और मुझे उनपे हमेशा साथ देते है मुश्किल समय पे घबराते नहीं है जल्दी से, वैसे ज्यादा यात्रा नहीं की इनके साथ पर आदमी की पहचान एक बार में ही हो जाती है


यात्रा की तैयारी

                         ये एक बहुत मुश्किल बाइक ट्रिप है तो हमने तैयारी पूरी की है और शायद इसी वजह से हमारे अंदर ये यात्रा सहकुसल पूरी करने का विश्वास है जैसा की गुरु जाट देवता कहते है की यात्रा पूरी करना उसकी तैयारी पर ही निर्भर करता है और ये बात बिलकुल सत्य है हमने इस यात्रा के लिए जो जो सामान साथ लिया उसकी एक लिस्ट बनायीं है  उमीद करते है कोई भाई जायेगा तो उसके ये लिस्ट काम जरूर आएगी वैसे हमारे साथ ये यात्रा करके आपको समझ आ ही जायेगा की इतने सामान की जरूरत क्यों पड़ती है

                           छोटे बैग पैक और 1 ड्रेस, अब बैग में सबसे पहले खाने के लिए सामान रखा जैसे काजू बादाम और लंबे समय तक एनर्जी देने वाला फ़ूड आइटम, छोटा पर ताकतवर ये शब्द हर सामान के लिए जरुरी है जैसे छोटा पर मजबूत हथोडा, छोटी पर मजबूत रस्सी, छोटी पर बढ़िया टोर्च, मेडिकल किट, बीएसएनएल की पोस्टपेड सिम डाला हुआ बड़ी बैटरी वाला छोटा मोबाइल, बहुत बढ़िया क्वालिटी के दस्ताने जो वाटरप्रूफ और विंडप्रूफ़ हो, बढ़िया फुल हेलमेंट जिसका मुँह भी खुलता हो, एंटी स्किड वाटरप्रूफ जूते, इनर, जैकेट और बाइकर कार्गो, मास्क, पोंचू, नगद 20 हजार रुपये, id बाइक के पेपर और लाइसेंस, 2 बैट्री बैंक,मोबाइल, अल्टीमीटर घडी इत्यदि


                                            अब हमारा प्रोग्राम फाइनल हो गया सनी और धीरेंद्र मेरठ से बाइक पे डलहौज़ी आएंगे और मैं बस से सीधा उनको वही मिलूंगा। मैं तो डलहौज़ी सुबह 6 बझे पहुँच गया और आपने काम करके 11 बझे फ्री हो गया लेकिन सनी भाई 2 घण्टे लेट हो गए सुबह 3 की जगह 5 बजे निकले घर से तो उनको 12 बजे मिलने की जगह 3 बज गए डलहौज़ी आते आते और मेरी हालात खराब हो गयी इंतज़ार करते करते । वैसे उनकी हालत भी ख़राब हो गयी जब लगातार 500 किमी की यात्रा करके मेरे पास पहुंचे, मेरठ से डलहौजी काफी थकान वाला सफर है ये, खेर मैने तो किया नहीं तो ज्यादा ना बता पायूँगा, फिर हमने चाय पी और साथ में बिस्किट मेरे फ़ेवरेट कैफ़े पे, और साथ में मुलाकात की अरे मतलब परिचय, हम सब के परिचय हो जाने के बाद हम निकले पहले दिन के ठिकाने की और वैसे मैंने भी सनी और धीरेंद्र के साथ अच्छा नहीं किया उनको खाना खिलाये बिना ही आगे बढ़ने पे मजबूर किया जबकी सुबह से उन्होंने कुछ खाया भी नहीं था पर क्या करते बैरागढ़ बहुत दूर था और रास्ता भी सही नहीं था तो रात में ज्यादा चलाने से समस्या होनी थी 4 बज गए थे और मेरा एक उसूल है रात में 9 बजे के बाद किसी भी हालत में बाइक नहीं चलानी है तो समय के हिसाब से स्पीड खेंच ली ।
                                               यही पहला पर्चा मिला सनी भाई का, मैंने तो यहाँ से बाइक चालू की थी और सनी भाई सुबह से ही चला रहे थे तो स्पीड उनके अंदर घुस चुकी थी बाइक पे बैठते ही वो तेज़ी से आगे निकल गए । लो भाई हो गया काम सनी भाई रास्ता जानते नहीं थे और मुझे लग रहा था कि ये जरूर गलत रास्ते पे ही जाएंगे और मेरी स्पीड इतनी तेज़ नहीं होती की मैं उनको पीछे जा के पकड़ सकू, पहला कट बनीखेत से 10 किमी बाद आता है एक रास्ता चम्बा की और और दूसरा रास्ता डैम की और जाता है और वो इसी कट से वो सीधा निकाल गए जबकि हमे नीचे चमेरा डैम की और जाना होता है मैंने देख लिया हॉर्न भी बजाया पर कहा सुनते वो चलो भाई निकालो फ़ोन अभी तो नेटवर्क है तो फ़ोन से काम चल जायेगा पर आगे ये गलती न हो इस लिए समझाना पड़ेगा नहीं तो समस्या आ जायेगी , भाई काफी आगे जाके रुके और फ़ोन देखते ही समझ गए की कोका हो गया है वापस जाना पड़ेगा । जब तक वो मोड़ पे वापस आये में दूसरे रस्ते पे आगे बढ़ गया , उनकी स्पीड काफी थी तो मुझे उनका इंतजार करने की जरूरत नहीं थी उन्होंने मुझे पकड़ ही लेना है यही सोच के में 5-6 किमी निकल गया अब मैं डैम पर पहुँच गया था और यहाँ भी 2 रास्ते है एक डेम के ऊपर से और एक सीधा जो 7 किमी का चक्कर है तो यही मैंने उनका इंतजार करने का सोचा साथ में आप के लिए 2-4 डैम के फोटो भी ले लिये

                अब सनी भाई पीछे और धीरेंद्र उनसे थोड़े आगे चलने लगे रहे थे, और सबसे आगे मैं, मैंने उनको बोल भी दिया की इसी तरह से ही चलेंगे हम लोग, डैम पर CRPF वालो ने बताया कि डैम पे रस्ते में रुकना मना है सीधा एक बार में क्रॉस करना है और फोटो तो बिलकुल मना है तो सीधा तेज़ी से निकल लिए । यहाँ से निकलने के बाद डेम के साथ साथ चलना है फिर नदी के साथ साथ तक़रीबन 15 -20 किमी के बाद एक पुल से दाहिने और मुड़ना होता है फिर आगे चम्बा का तिराहा आता है जहा से बायीं और चलना होता है हर जगह मैं आगे जाके खड़ा हो जाता जिससे दुबारा रास्ता भटकने की नौबत ना आ जाये और इस मौसम में यहाँ गाड़िया बहुत काम चलती है तो सबको साथ लेके ही चलना है किसी को भी कोई समस्या हो तो तुरंत सहायता मिल जाये, रास्ते में अंतिम पेट्रोल पम्प है बैरागढ़ से 20 किमी पहले और यहाँ कार्ड नहीं चलता पर टंकी यही से फूल करवानी पड़ेगी आगे कुछ नहीं मिलता है , टंकी फूल करवा के तेज़ गति से हम लोग लगभग 8 बजे बैरागढ़ पहुँच गए , अब यहाँ की सबसे बड़ी समस्या रुकने का ठिकना ढूढ़ने की थी थोड़ी क़ोशिस के बाद हमे एक सस्ता और बढ़िया होम स्टे मिल गया, सामान रख के उससे थोड़ी सी दुर इकलोते ढाबे पे पहुँच गए, इस समय यहाँ कोई नहीं आता है तो ढाबे नहीं चलते है पर इसने बढ़िया लोकल दाल खिलाई साथ में हमारे पास परांठे और दही था वो खाया और भर पेट खा के कमरे पे पहुँच गए , हमने 2 कमरे लिए है  200 रुपये में, नोटबंदी है भाई पैसे की बहुत किलत है तो मैंने और योगी ने आपना सामान रख के सनी भाई के पास कमरे पे धावा बोल दिया, सुबह जल्दी निकलने का पन्गा तो है न हीं तो आराम से मेल मिलाप करते है , यही हमारी काफी देर गप सप चली साथ में ताश की गेम भी , सनी भाई ताश के मेरठ लेवल के खिलाडी है तो हमे कई बार हराया पर फिर भी मज़ा बहुत आया, काफी देर खेलने के बाद हम आपने ठिकाने सोने निकल लिए और वो वही सो गए ।  कल से हमारी सबसे मुश्किल बाइक यात्रा है अगले भाग में कल का पूरा लेखा जोखा दूंगा -
पूरा यात्रा वर्तान्त पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
India's Deadliest ice road killar kishatwar bike trip in december
1. sach pass ice road दिल्ली से बैरागढ़
2. sach pass ice road बैरागढ़ से किल्लार - भयंकर

Monday, 12 September 2016

Hadsar to manimahesh हड़सर से मणिमहेश और वापसी भाग -2

मणिमहेश यात्रा भाग -2
हड़सर से मणिमहेश और वापसी hadsar to manimahesh trip
देखने में ही अच्छा लगता है जब इसपे चलते है तो पूछो मत -

  अगले दिन सुबह एक झटके से नींद खुली और सीधा टाइम देखा अरे ये क्या 6:30 हो गए, लेकिन कैसे ?? फिर पता लगा योगेश ने अलार्म बन्द कर दिया था क्योंकि उसको जल्दी उठना पसंद नहीं है,  उसकी इस हरकत की वजह से हम काफी लेट हो गए , अब हमें समय बचाना था तो जल्दी जल्दी करके 7:15 पे निकल गए नास्ता किया और यात्रा चालू की लेकिन यात्रा पे निकलते ही बारिश चालू हो गयी जो हमारी यात्रा की सबसे बड़ी परेशानी थी या ऐसे बोलू की हर पहाड़ी यात्रा की सबसे बड़ी परेशानी बारिश हो जाती है अब यात्रा तो करनी है सो भोले बाबा का नाम लेके पोंचू पहन के यात्रा चालू कर दी। 

पहला भाग पढ़ने के लिए यहाँ देखे   
MANIMAHESH YATRA PART-1

            थोड़ी देर चलने के बाद ही हमे अहसास हो गया था कि यात्रा आसान नहीं रहेगी, क्योंकि जो भी वापस आया सबने बताया कि रास्ता बहुत ख़राब हो गया है। 14 किमी का रास्ता अब बढ़कर 18 -19 किमी का हो गया था।  नीचे का रास्ता बादल फटने की वजह से बह गया था और ऊपर का रास्ता बहुत मुश्किल था, ऊपर से बारिश की वजह से फिशलन बाप रे बाप हालात खराब हो गयी थी, योगेश तो बहुत सुस्त हो गया था धीरे धीरे करके हम ऊपर चढ़ रहे थे. ये फालतू की चढ़ाई  हौसला तोड़ रही थी, जिसके वजह से हमे तक़रीबन 4 किमी ज्यादा चलना पड़ा वो भी सीधी खड़ी चढ़ाई पे तो हालात तो ख़राब हो गये , रास्ता ऐसा था मानो अभी गिरे - अभी गिरे, बादल की वजह से जिस रस्ते पे जाना पड़ा वो बिलकुल भी अच्छा नहीं था निचे वाला रास्ता अच्छा था और छोटा भी पर उसमे 300 मीटर का कट हो गया था,  तो उसे बंद  कर दिया गया  । अब इस रस्ते में बहुत जगह कीचड़ और ऊपर से सीधी खड़ी चढ़ाई और वो भी घने जंगल में, पुरे रस्ते में कही पैर सीधा करने की जगह नहीं थी , कसम से किनर कैलाश की याद आगयी, पर वहाँ बारिश नहीं थी तो बचत थी यहाँ बारिश ने हालात बतर बना दिए थे।  जैसे तैसे करके ऊपर वाले रास्ते से होते हुए हम नीचे आ गये निचे आने पे हम एक ढाबे पे रुके और वहाँ कल वाले गुजरती थेपले और दही जो की हम सुबह साथ लाये थे खा लिया जैसे ही पेट में कुछ गया शरीर में जान आ गयी अब वापस लगा की आज यात्रा कर ही लेंगे
हालात देखो रस्ते की एक आदमी भी चल नहीं सकता यही बादल फटा था

   7 -8  थेपलो का नास्ता करने के बाद हम आगे बढे , बारिश की वजह से ठण्ड बहुत ज्यादा हो गयी और तेज़ हवा भी चल रही थी, बारिश की बुँदे हवा के साथ सीधे मुँह पे.... बेचारा मेरा चेहरा तो मुझे गालिया ही दे रहा था पहले ही उसपे में इतना अत्याचार कर चूका हु, पहाड़ी यात्रयों पे हर बार एक जग लड़के जाना होता है और उसमे सबसे ज्यादा टाइम फेस को ही लगता है रिकवर होने में, पर इस कम्भख्त दिल को कोण समझाये, उसको तो यही आना अच्छा लगता है, ये तो किसी भी हालात में इन कठिन रास्तो से ही प्यार करेगा ।...... धीरे धीरे हम आगे बढे, फिर सामने सबसे ठंडी जगह आ गयी, जहा मणि महेश नाला हमे पार करना था, एक तो बारिश ऊपर से नाले में बहुत ज्यादा पानी पूल तक पानी की लहरे आ रही थी उस पूल की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं थी , लेकिन पार तो करना ही था सो चल दिए धीरे धीरे डरते डरते और हो गया पार। फिर आगे वापस चढ़ाई चालू होनी थी और काफी खतरनाक चढ़ाई उस चढ़ाई का सबसे मुश्किल पहलु वो पानी था जो बारिश की वजह से ऊपर से आरहा था ऊपर से सारे रस्ते पे पत्थर,  उन पत्थरो पे फिशलन का डर,  एक और नयी समस्या जैसे जैसे आगे बढ़ते गए योगेश भाई की हालात ख़राब होती गई। भाई को होंसला देदेके आगे बढ़ाया चढ़ाई बहुत ही कठिन ऊपर से घना जंगल अब तो सोचने में ही डरावना लग रहा है उस समय पता नहीं क्या हालात रही होंगी। उस रस्ते पे कुछ दूर चलने के बाद हमे एक आदमी मिला जो की हमारे पीछे से आया था, वही एक आदमी पुरे रस्ते में हम से एक बार आगे निकल सका था, वो भी कुछ देर के लिए।  वो काँगड़ा के पास का था और उसका परिवार आगे जा चूका था, तो वो उनसे मिलने के लिए जल्दी जल्दी चल रहा था उसने बताया की उसके साथ 11 महिलाये वे 1 बच्चा है और वो आदमी  पिछले 7-8 साल से मणि महेश यात्रा पे आता है उसने बताया की उसकी माँ भी आयी है यात्रा पे, अब  उस आदमी की उम्र काम से काम 45-50 साल होगी तो माँ की कितनी होगी ??? यही सोच के हमे होंसला मिला और हम ने भी गति पकड़ी। उसी होंसले ने हमे धन्छो तक पहुंचा दिया, धन्छो से पहले उनका सारा परिवार हमे एक ढांबे पे मिला जहाँ वो लोग चाय पि रहे थे, उन्होंने हमे चाय के लिए पूछा वैसे तो मुझे चाय बहुत पसंद है, लेकिन उस टाइम बिलकुल भी मन नहीं था तो हमने मना कर दिया पर हम उनके पास रुक गए, बहुत अच्छा परिवार था  उस बच्चे की उम्र सिर्फ 6 -7 साल थी पर हौसला काबिले तारीफ था और माता जी 76  साल के थे, यही पहाड़ी लोगो की सबसे अच्छी बात है की वो कभी होसंला नहीं छोड़ते, हमेशा संघर्ष में विशवास रखते है, और जल्दी से हार नहीं मानते। खेर उन्होंने मणि महेश भी रात रुकना था और हमे वापस आना था तो हम लोगो ने कुछ देर बाते करके विदा ली और धन्छो के लिए बढ़ लिए, धन्छो में पहुँचते ही सबसे पहला काम जिसको बहुत जरुरत थी वो किया। मोमोज़ खाये खूब सारे बड़े ही स्वादिस्ट थे वो मोमोज़, तब तक बारिश थोड़ी धीमी हो गयी तो हमने कुछ देर आराम करके आगे बढ़ने का फैसला किया, अब समय होगया था लगभग 11.30 बजे का। 

manimahesh kailash yatra marg map

                     धन्छो से आगे की यात्रा के लिए 2 मार्ग है एक तो सीधी चढ़ाई वाला वांदर घाटी मार्ग है दूसरा थोड़ी काम सीधी चढ़ाई वाला फहरा मार्ग है, और दोनों रास्तो पे ही लोग जाते है, तो हमने ढाबे वाले से ही पूछा की कोनसे रस्ते से जाना सही रहेगा, उसने हमे वांदर घाटी का मार्ग बताया जो सबसे मुश्किल रास्ता था।  एक दम खड़ी चढ़ाई ऊपर से बारिश की वजह से फिशलन, लेकिन दूसरे मार्ग में भी परेशानिया काम ना थी उस रस्ते पे 4-5 जगह मलबा गिरा हुआ था और वो 2 किमी ज्यादा लंबा भी था, तो हम वांदर घाटी वाले रस्ते पे निकल लिए। थोड़ी दूर चलते ही योगेश भाई की हालत तो ख़राब होने लगी, सिर दर्द होने लगा और चला भी नहीं जा रहा था, और उस रस्ते पे कही खड़े रहने की भी जगह नहीं थी हवा तो इतनी तेज़ थी की थोड़ी से लापरवाही और हमे गिरे, ऊपर से थोड़ी थोड़ी ठंडी ठंडी बारिश की बुँदे, बहुत ही मुश्किल यात्रा हो गयी ये। योगेश भाई ने वांदर घाटी के आधे रस्ते में जा के जबाब दे दिया अब मुझसे  आगे नहीं जाया जा सकेगा, लो भई अब फस गये हम तो , ना आगे जा पा रहे थे न पीछे जाने की हिमत थी सो थोड़ी देर रुके टॉफी खायी और थोड़ा भगवन ने भी साथ दिया हवा और बारिश दोनों रुक गए तो मैंने योगेश को समझाया की पीछे जाने में कोई फायदा नहीं है, आपको आगे कही किसी ढाबे पे बैठा देता हु और मैं अकेला ही जाके वापस आते समय आपको निचे ले जायूँगा तो वो मान गया हम कुछ देर और चलने के बाद दूसरे मार्ग के संगम पे पहुँच गए वहा 2 ढाबे भी थे जिनमे से एक में जाके हम रुक गए, वहा सबसे पहले हमने ज्यूस लेके पिया, आपने तो सीधा सिस्टम है जैसे ही पेट में कुछ जाता है जान में जान आजाती है फिर कही भी ले जायो बस खाली पेट कुछ नहीं कर पाता। सो योगेश को थेपले खिला के वही छोड़ दिया और मैं खा के अकेला ही आगे बढ़ गया। योगेश को दवाई खिला के बोल दिया था की मैं आज ही जरूर वापस आयुंगा, अगर मॊसम ज्यादा ख़राब हुआ और मैं किसी हालात में आज वापस न आ पाया तो कही जाना नहीं, मैं वही आयुंगा चाहे अगला दिन हो जाये। मेरे बिना अकेले वापस नहीं जाना मैं तुझे अपने साथ निचे लेके जायूँगा।  समय लगभग १ बजे का था।
ये रास्ता वांदर घाटी वाला है

मैंने आगे की यात्रा चालू की अब मैं अकेला था तो थोड़ा तेज़ चल सकता था।  मैंने आने स्पीड खीच ली और सबसे आगे निकल गया।  लगभग 5  किमी चलने के बाद फिर 2 रस्ते आगये।  यहाँ मैं अकेला ही था और कोई भी नहीं था बस बहुत सारे बादल जिनकी वजह से रास्ता साफ़ नहीं दिख रहा था तो मैंने निचे वाला रास्ता चुना भैरो घाटी के निचे वाला जो की किसी ने बताया था की छोटा है ये सारा इलाका क्रेवास वाला  लगभग 1 किमी का रास्ता ऐसे ही था, पत्थरो के गिरने की आवाज डरा रही थी कही किसी पत्थर के निचे न आजायु यही सोच सोच के आगे बढ़ रहा था अकेला था तो थोड़ा ज्यादा डर लग रहा था और यात्रा में डर का एक ही इलाज़ है,  बम  बम  भोले, जय भोले , यही जोर जोर से बोलता मैं आगे बढ़ रहा था,
भैरो घाटी में क्रेवास वाला इलाका
                     आगे एक झरना आया जहा एक कुत्ता खड़ा था, सच में उसको देख के बहुत अच्छा लगा जैसे कोई साथी मिल गया हो थोडे से बिस्कूट खिला के उसको साथ कर लिया पर झरने को पार करने के चकर में मैं पूरा भीग गया, यहाँ से मुश्किल रास्ता चालू हो गया था गोरी कुंड तक पत्थरो को हाथ से पकड़ पकड़ के चलना पढ़ रहा था और वो कुत्ता भी उसी रस्ते मेरे साथ चलता आरहा था उस चढ़ाई को  पार करने के बाद गोरी कुंड आगया जहा काफी दुकाने और होटल है वही से मैंने एक मूंगफली का पैकेट ले लिया और एक बिस्कूट पैकेट आपने उस साथी कुते  को खिला दिया, यहाँ से मणिमहेश झील थोड़ी ही बची थी सो जल्दी करना लाज़मी था समय लगभग 2  बजे गए थे. 
गोरी कुंड में मणिमहेश  रास्ता
             गोरी कुंड से आगे सीधी खड़ी चढ़ाई थी लेकिन थोड़ी थी तो हौसला हो गया की आज वापस जा पाएंगे ऊपर से मॊसम भी ठीक हो गया था।  जैसे ही कुछ आगे बढ़ा एक आश्चर्चय सामने दिखाई दिया, उस को देख के मैं बहुत खुश हो गया और वो था योगेश भाई।  लेकिन कैसे वो यहाँ कैसे ???? मैं इतना तेज़ी से आया फिर ये यहाँ पे कैसे आगया, अब उसकी तबियत भी ठीक लग रही थी, उसने बताया की उसे घोडा मिल गया है जो आने जाने के लिए उसने बुक कर लिया और मेरे संगम से निकलते ही वो निकल गए थे और वो ऊपर वाले रस्ते से आये तो वो  मेरे बराबर ही पहुँच गए। अब हम मिलके मणिमहेश के दर्शन कर पाएंगे यही सोच के मैं खुश था, भाई तो घोड़े पे ही आगे चला और मैं पदैल लगभग बराबर ही झील पे पहुँच गए यहाँ से मणिमहेश कैलाश के दर्शन करके दिल धन-धन हो गया सबसे पहले पूजा की फिर प्रसाद खा लिया बहुत भूख लगी थी लेकिन उस जगह की शांति ने पेट भर दिया बहुत ही सुकून वाली जगह भी, ठण्ड बहुत थी तो बहुत देर नहीं रुक सकते थे और योगश भाई को ठण्ड भी ज्यादा लग रहे थी तो हमने मैग्गी का आर्डर कर दिया। वैसे किसी भाई ने सही कहा है घुमाकड़ो के लिए मैग्गी ही सबसे अच्छा खाना है जल्दी से बन जाती है और जल्दी से खा भी सकते हो, मैग्गी खाते ही हम वापसी के लिए चल दिए।
         योगेश भाई तो घोड़े पे जाने वाले थे सो उनके साथ गोरी कुण्ड तक आया, फिर मैंने दूसरा रास्ता ले लिया शायद इसका मार्ग का नाम फहरा मार्ग था और बहुत ही कम लोग आते है इस मार्ग से,  मुझे नए रस्ते से जाना अच्छा लगता है तो उसी रस्ते को चुना और फुल स्पीड में निचे की और चल दिए बिना रुके पत्थरो के ऊपर से होते हुए धन्छो के लिए चल दिया, हमने मिलने का स्थान पहले से  निशचित कर लिया था वही मोमोज़ वाला।  रास्ता बहुत कठिन था पुरे रस्ते में पत्थर और मलबा भरा पड़ा।  ऊपर से सिर्फ एक जोड़ा मिला पुरे रस्ते में 8  किमी के।  पैरो में बहुत तकलीफ होने लग गयी थी घुटनो में दर्द और घुटने फ्री भी हो रहे थे। उस रस्ते में सिर्फ एक ढाबा जहा एक लीची जूस पिया और निचे पहुँच गया। जब मैं पहुंच तब तक योगेश नहीं आया था तो अच्छा लगा की तेज़ी कोई काम तो आयी, आते ही हाफ प्लेट मोमोज़ आर्डर कर दिया, सर्दी बहुत जायद लग रही थी और समय भी 5;3० का हो गया था तो मोमेस ही एक उमीद थी जिससे मैं सर्दी से बच सकता था, मोमोज़ खाने के बाद तक़रीबन 3० मिनट इंतज़ार के बाद भाई आया, घोड़े वाले ने मुझे देखते ही कहा की इतना जल्दी आना संभव नहीं है कैसे आये आप। ...... अब उसको क्या बताता की जब मुझे भूख लगी होती है तो मैं खाने के लिए शायद कोई रेकॉर्ड भीतोड़ सकता हु, उनको मोमोज़ खिला थोड़े खुद खा के निचे की और प्रस्थान कर लिया।  समय लगभग 6;30  का हो गया था और रात होने से पहले पहले वापस जाना था और अब घोडा भी नहीं था तो योगेश को भी साथ लेके चलना था। बिना समय गवाये वहा से निकल लिए आगे ढलान भी और मेरे पैरो में छाले भी हो गए थे लेकिन रात होने के डर से हम बिना रुके तेज़ी से निचे की और बढे। अब समस्या उसी पूल से आगे की थी.......  वो जंगल वाला रास्ता और चढ़ाई, वहाँ जाके तो तो हालात ख़राब हो गए, एक दम सुस्त लगभग 30 किमी की यात्रा कर चुके थे तो मुश्किल होनी ही थी ऊपर से मॊसम और चढ़ाई ने हालात और ख़राब कर रखे थे, हम धीरे धीरे निचे बढ़ रहे थे या यु कहे की निचे की चढ़ाई चढ़ रहे थे थोड़ी चढ़ने के बाद फिर ढलान आगयी और हमने उनको भी पार कर लिया और मणि महेश नाले के पास पहुँच गए यहाँ हमे कुछ लोग भी मिल गए, जो की कल यात्रा पे आये थे और वापसी कर रहे थे, जब उनको पता लगा हम आज ही जाके वापस आये है तो उन्होंने हमे सलूट किया, हमे बड़ा अच्छा लगा,  अब तक रात हो गयी थी और आगे फिर से जंगल आने वाला था अंतिम 1.5 किमी का, घना जंगल और खायी ऊपर से फुल अँधेरा, मैंने अपना मोबाइल निकल के आगे वाले बेग में टांग दिया जो की बढ़िया टोर्च का काम कर रहा था। वहा से दूर एक रौशनी दिखाई दे रही थी हड़सर की, उसी रौशनी की उमीद ने हमे जैसे तैसे हड़सर पहुंच दिया।  होटल वाला, ढाबे वाला सब हमको देख के आश्चर्यचंकित हो रहे थे की एक दिन में कैसे यात्रा कर ली। हमे बड़ा अच्छा लग रहा था निचे आके, सबसे पहले सामान लिया और बाइक उठा के वहा से निकल गए भरमौर के लिए , भरमौर अच्छा खाना और अच्छा रहना मिलेगा यही सोच हमे हिमत दे रही थी।  भरमौर पहुँच के फोजी गेस्ट हाउस में कमरा लिया 400 रु में और फिर बढ़िया खाना  खाया बस स्टैंड पे रात के लगभग 11  बज गए, फिर हम सो गए सुबह जल्दी नहीं की आराम से 7 बजे निकले नहा-धो के, वहा से बनीखेत तक साथ आये फिर मैं पठानकोट के लिए बस पे निकल गया भाई आपने घर के लिए, पठानकोट से मैंने ट्रैन रात को ही बुक करवा ली थी तो अगले दिन सुबह आराम से दिल्ली पहुँच गया। 
              यही थी हमारी मणि महेश यात्रा -

कुल खर्च यात्रा में बनीखेत से बनीखेत तक - ११ ०० रु 
समय दिल्ली से दिल्ली तक - 3  दिन 4  रात
यात्रा समय - ७ सितबर से १० सितंबर
रूट - दिल्ली से चम्बा वाया बनीखेत , चम्बा से हड़सर वाया भरमौर 
पैदल यात्रा - लगभग ३४ किमी (२८ किमी है )
यात्रा के कुछ चुनींदा फोटो -
    


Wednesday, 7 September 2016

मणि महेश ( MANIMAHESH KAILASH 2016 ) यात्रा 2016 भाग -1


                                                मणि महेश यात्रा 2016 भाग - 1

मणि महेश कैलाश 
मणिमहेश यात्रा भाग -1                                           
पहला दिन - दिल्ली से हड़सर 

                      दोस्तों राम राम, ये मेरा पहला यात्रा वर्तान्त है उमीद करता हु आप लोगो को पसंद आएगा, सभी घुमक्कड़ ब्लॉगर साथीयो से आशा है की आप मेरा मार्गदर्शन करोगे और ब्लॉग को अछी तरह लिखने में सहायता करोगे।  
        इस साल के सुरु से ही सोच रहा था की इस साल हर बार से ज्यादा यात्रा करनी है तो इसी कोशिस में मौका आया मणि महेश यात्रा का, जैसा की जाट देवता ने पाहले ही  बता दिया की था जब यात्रा चालू हो उससे १०-१५ रोज पहले अपनी यात्रा कर लेना तो आसान रहेगा और  किसी सयाने बन्दे ने सही कहा है की समझदार को हमेसा गंभीरता से और पागल की बात को हमेशा हलके में लेना चाहिए और जाट  देवता तो गुरु है अपने....  सो हमने हमारी यात्रा सुरु की 5 को दिल्ही से शाम को 8 बजे हिमाचल रोडवेजः से। .. वैसे हम ५ लोग जाने वाले थे लेकिन हमेसा की तरह लास्ट टाइम पे सबको कुछ न कुछ काम आ हि जाता है तो मैं अकेला ही निकल गया एक हिमाचल के भाई के साहारे जो मुझे अपनी बाइक के साथ बनीखेत मिलने वाला था। 
                        बस की बुकिंग हमेसा की तरह पहले ही करवा ली गयी जल्दी जल्दी करके बस के समय कश्मीरी गेट बस स्टैंड पहुँच गया , वैसे चम्बा रूट की बसों में ज्यादा भीड़ नहीं होती है तो २ सीट पे फेल के सो गया मस्त नींद आयी. अगले दिन सुबह डलहौसी से पहले एक ढाबे पे बस रुकी तो नींद खुली फिर पसंदीदा चाय का आनद लिया, लेकिन एक चिंता मन में सताने लगी थी वो थी मौसम की, ढाबे वाले ने बताया की वाहा 2 -3 दिन से लगातार बारिश हो रही है और मेरा प्रोग्राम था बनीखेत से बाइक से हड़सर होते हुए धनछो  तक जाने का। .. सो चिंता होना लाजमी था पर अब क्या कर सकते थे चूँकि बारिश बहुत हो रही थी सुबह से ही तो वो भाई भी लेट निकला उसको पालनपुर के पास से आना था तो समय लगना लाजमी था मैं बनीखेत में उत्तर के फ़्रैश हो गया और व्ययाम कर लिया जिससे यात्रा में आसानी रहे फिर अखबार पढ़ कर उसका इंतज़ार करने लगा वो भाई 10 बजे पंहुचा 
                           अब सबसे पहले भाई से परिचय ये भाई हिमाचल का रहने वाला है पर ज्यादा नहीं घूमता है नाम है योगेश मेरे साथ ३-4 यात्रा कर चूका है और मुझ पे विश्वास करता है उमीद है हमारा विश्वास बना रहे। 
              योगेश और मैंने सबसे पहले नाश्ता किया जिसमे की गोविन्द भाई साहब ने माँगा के दिए थेपला और दही लोकल ले लिए था साथ में लहसन की चटनी जो की मयूर भाई ने भेजी थी और आलू परांठा जो की योगेश लाया था साथ में, मस्त नास्ता करके आगे की यात्रा की तैयारी चालू की. बारिश लगातार चालू थी और मेरा नाक भी , बहुत जायद छींक आरही थी तो में  डॉ के पास और वो भाई पनि ढूंढने निकल लिए सारी तैयारी करके हमने यात्रा चालू करने बाइक पे बैठ गए, लेकिन तभी पता चला की बाइक की चाबी खो गयी और  कही नहीं मिल रही है , शायद कोई उठा के ले गया होगा एक लड़के पे शक था जो थोड़ा भोला था १२-१३ साल का होगा वो, जिसको हमने परांठा खिलाया था पर वो भी गायब, फिर हमने किसी मैकेनिक को दिखा के बाइक का डारेक्ट शॉर्ट किया २०० रु  खर्चा भी लग गया फालतू में और १ घण्टा भी। 

          फिर हमने यात्रा चालू की पर मेरे दिमाक में अभी भी चाबी  चल रही थी लगभग ५ किमी चलने के बाद मुझे याद की चाबी शायद मैंने कचरे में देखि थी और योगेश ने कचरा सीधा फेंक दिया था फिर क्या हमे बाइक घुमाई और वापस बनीखेत, कचरे में चाबी मिल गयी तो साँस में साँस आयी, सबसे पहले जाके पेट्रोल भरवाया, क्योंकि चाबी बिना बाइक तो चालू हो गयी थी लेकिन टैंक नहीं खुलता, चलो जो हुआ शायद अछे के लिए ही हुआ होगा यही सोच के यात्रा चालू की 

        बारिश अन्वरत चालू ही थी ठण्ड के मरे हालात ख़राब हो रहे थे योगेश भाई तो चाय भी नहीं पिता और मुझे तो ठण्ड में चाय चाहिए थी सो ५० किमी बाद ही चाय के ढाबे पे रुक गए चाय ली लेकिन इतनी ख़राब की एक गुंट भी न पि गयी पैसे दिए और आगे बढ लिए ,फिर हम धीरे धीरे चलते चलते एक छोटी टनल में से चमेरा -3  डैम पहुँच गए रास्ता काफी ख़राब था शायद बारिश की वजह से आगे लैंड स्लइड हो रहा था तो हम वही रुक गए बाबा रामदेव की नूडल्स खायी और इंतज़ार करने लगे वहा हमारी मुलाकात PWD के इंजिनियर से हुयी उसने बोला मैं आपको बाइक के लिए रास्ता  बना दूंगा १० मिनट रुक जायो बस ठीक है भाई और तो कर भी क्या सकते है नूडल्स  खाते टाइम इंजिनियर बाबु ने हमे मणि महेश के  दर्शन भी करवा दिए उसी ने बताया की ये वही जगह है जहा से मणि महेश के पहले दर्शन होते है शानदार नजारा था  उसने हमें डरा दिया  मौसम बहुत ख़राब है आपको कुछ दिन बाद आना चाहिए अभी दर्शन करना बहुत मुश्किल होगा , कोई ना भाई अब आगये है कोशिस तो करना बनता  है 
लैंड शलैड 
       
        वहा से रास्ता खुलते ही हम निकल पड़े आगे के लिए तब तक बारिश भी रुक गयी थी यहाँ हमारे साथ एक अद्धभुत घटना घटी। ..... हम दोनों दोस्त बाइक पे मस्ती में गाना गाते हुए जा रहे थे धीरे धीरे रास्ता ख़राब था तो स्पीड काम ही थी तभी सामने से एक बूढे आदमी और औरत ने बाइक रोकने का  इशारा किया तो हम रुक गए बोला मस्त आवाज है आपकी (योगेश) फिर बोला हमारे पोते को भी ले जायो साथ और बिठा दिया दोनों के बिच , हम तो सोचते ही रह गए वो  साल का बच्चा हमे ऐसे कैसे दे सकते है बच्चा भी मस्त था हमने उसको ३ किमी आगे एक बस स्टॉप पे छोड़ दिया एक महिला के पास जो उनको जानती थी फिर हमे समझ आया की उन लोगो से चला नहीं जा रहा था और बच्चा जिद्द कर रहा था कंधे पे बैठने की तो उन्होंने उससे हमे दे दिया आगे छोड़ने को लेकिन वो छोड़ने का कहना भूल गए। ........ इस बात ने हमे विश्वास दिला दिया की पहाड़ी लोग विश्वास पे ही जीते है और मैदानी लोग विश्वास करवा के तोड़  देते है इसी लिए मैदानों में  कोई किसी का विश्वास नहीं करता और पहाड़ो में सब सब पे विश्वास करते है चलो हम जैसे तैसे हड़सर पहुँच गए 
हड़सर  ग़ाव 

     हड़सर पहुँचने के बाद सबसे पहले  रास्ता पता किया तो पता चला की आज ही बादल फटा है और आगे  रास्ता बंद है।कल सुबह तक शायद नया रास्ता जो की घोडे वाला रास्ता है पैदल  वालो के  लिए चालू हो जायेगा, तो हमने फिर रात वही रुकने का  फैसला किया और वहा पे ठेकेदार जी के होटल में रुक गए 300 रु लिए एक कमरे के  गरम पानी और अछे बिस्तर मिल गए  और शरीर को आराम भी , रात को खाना खाते  समय सब लोगो ने बोला की बारिश बहुत हो  रही है ध्यान से जाना और आने  जाने में २ दिन का टाइम लगेगा तो हमे चिंता हो गयी मंगलवार को ऑफिस जाने की, सब को बोल के आये थे सोमवार वापसी आजायेंगे लेकिन अब कैसे आएंगे यही सोचते सोचते सोने की तैयारी  करने लगे। मैंने अलार्म लगा दी सुबह ५ बजे की और सो गया
हड़सर शाम की घुमाई का फोटो